पृष्ठ

power

LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

सोमवार, 20 अगस्त 2018

उत्तर दिशा में क्यों नहीं सोए?




प्रकृति मे अनन्त शक्ति विद्यमान है।उस में से एक चुम्बकीय शक्ति भी है। ग्रह, नक्षत्र, तारे एक दूसरे से चुम्बकीय तरंगों से जुड़े हुए हैं। चुम्बक के आकर्षण और विकर्षक से ही यह पूरा ब्रह्मांड गतिशील है। हमारे शरीर से निकलने वाली ऊर्जा इन चुम्बकीय तरंगों से प्रभावित होती है।पृथ्वी के दो ध्रुव - उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण ध्रुव के बीच इन चुम्बकीय तरंगों का प्रवाह होता रहता है।  हमारे शरीर पर इन तरंगों का सकारात्मक प्रभाव पडे, इसके लिए हमें सोने के लिए सही दिशा का ज्ञान होना चाहिए क्योंकि सोते समय हम पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति से जुड जाते हैं। उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से हमारे शरीर में रक्त के प्रवाह पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिस से हम सुबह तरो ताजा नहीं रह पाते। बार-बार उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से हमे सिर दर्द, रक्त की कमी, तथा अन्य मस्तिष्क संबंधी बीमारियाँ भी हो सकती है। ह्रदय संबंधित रोग भी हो सकते हैं। हमारी शारीरिक ऊर्जा धीरे धीरे कम होती जाती है क्योंकि विपरीत चुम्बकीय खिंचाव आपके दिमाग पर दबाव डालेगा, जिससे शरीर सुस्त और आप की नाड़ी की गति धीमी हो सकती है। अगर आप की उम्र ज्यादा है तो लगातार इस दिशा में सोने से लकवा भी हो सकता है। अतः  पृथ्वी की सकारात्मक तरंगो का प्रभाव सोते समय हमारे शरीर पर पडे तथा शरीर स्वस्थ रहें, उस के लिए हमें उत्तर  दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से  सात्विक तरंगे हमारे ब्रह्मरंध द्वारा हमारे शरीर में पहुंच कर हमें शारीरिक शक्ति तथा कुंडलिनी खोलने मे सहायक होती है इसलिए जो आध्यात्मिक ऊर्जा को बढाना चाहते हैं उन्हें पूर्व दिशा की ओर सोना चाहिए। पढने वाले बच्चों को भी इस दिशा में सोना चाहिए ताकि उनके मस्तिष्क का पूर्ण विकास हो पाए। दक्षिण दिशा में सोना उन लोगों के लिए लाभदायक होता है जिन्हें मानसिक तनाव ज्यादा रहता है। जिन बच्चों की लम्बाई अपनी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही हो उन्हें भी दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए।


चित्र गूगल साभार 

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

स्वप्न ज्ञान



स्वप्नों का भी बडा विचित्र इतिहास है। हर सपने का भिन्न - भिन्न अर्थ होता है। ज्योतिष शास्त्र, तंत्र शास्त्र में भी स्वप्नों के विषय में काफी जानकारी दी गई है। मंत्रों द्वारा भी साधक को स्वप्नों द्वारा जानकारी मिल जाती है जिससे उसे भूत भविष्य वर्तमान की जानकारी मिलती रहती है।
हर स्वप्न का अर्थ भिन्न - भिन्न होता है परंतु एक ही वस्तु के भिन्न - भिन्न अर्थ हो सकते है। कई बार हम स्वप्न मे कई चीजें एक साथ देखते हैं जिससे उस स्वप्न का अर्थ नकारात्मक होते हुए भी सकारात्मक हो जाता है। जैसे स्वप्न में हम ने किन्नर को देखा तथा साथ में गणपति जी को भी देखा। स्वप्न में खाली किन्नर को देखना अच्छा नहीं होता है। किन्नर का जीवन अधूरापन लिए होता है। ये स्वप्न देखने वाले के जीवन में धन, मान सम्मान तथा सेक्स से संबंधित  कमी को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए किन्नर को कुछ दान करने के लिए कहा जाता है। अब स्वप्न में किन्नर के साथ - साथ गणपति जी को देखना नकारात्मक का प्रभाव सकारात्मक में बदल जाता है। गणपति को देखना शुभ संकेत है। भविष्य में उन्नति, सुख संपत्ति, तथा मंगल कार्य का संकेत देता है। दोनों का स्वप्न में आना हमे यह दर्शाता है कि अगर आप के जीवन में जो अधूरापन है तो वह समाप्त हो जायेगा। धन, मान-सम्मान, तथा वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होने का संकेत है।
इस प्रकार से स्वप्नों के जरिए हमे सटीक फल का मूल्यांकन करना चाहिए।

चित्र गूगल साभार 

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

चंद्र ग्रहण 2018



माघ पूर्णिमा 31 जनवरी 2018 को है। इस दिन पूर्ण चंद्रग्रहण भी है।चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है। 31 जनवरी 2018 को चंद्रमा एक अलग रूप में दिखाई देगा जिस के कारण इसे सुपर ब्लू मून कहा गया है।  जो शाम 5.58 मिनट पर शुरू होगा और रात 8.41 तक रहेगा।ग्रहण के समय सिंह लग्न उदय हो रहा है और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित है। जो कि एक जलीय राशि है। जिस के कारण वर्षा तथा समुद्री तूफान की भी संभावना रहेगी। चंद्रमा पर ग्रहण के समय शुक्र और बुध की दृष्टि भी पड़ रही है जिसके कारण शेयर बाजार,होटल व्यवसाय, बैंकिंग, रेलवे, कपड़े के काम तथा सोने चांदी के काम करने वालों को लाभ मिलेगा। ग्रहण के समय चंद्रमा 12भाव में होने से विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए नए योजनाओं की भी संभावना दिख रही है। किसानों के लिए भी यह ग्रहण अच्छा है क्योंकि सामान्य वर्षा उनकी फसल की बुआई के लिए अच्छा रहेगा। यह ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, कोरिया, रूस, चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड आदि देशों में भी दिखाई देगा। 

चित्र गूगल साभार 

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails