पृष्ठ

power

LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

अंक 13


13 अंक 1 और 3 की शक्तियों का एक प्राकृतिक संयोजन है। अंक 1 नई शुरुआत का, आगे बढ़ाने का, तथा पूर्णता को दर्शाता है।ये अंक जीवन में अपने उद्देश्यों के बारे में सकारात्मक भावनाओं को रखने के बारे में बताता है ताकि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाये। निराशावादी दृष्टिकोण आपके लक्ष्य को पूरा करने की संभावनाओं को पूरा नष्ट कर देता है जबकि 3 अंक की संख्या विकास, मौलिकता तथा भौतिकता के अतिरिक्त गुण को प्रदर्शित करता हैं।जब ये संख्या आप को बार-बार दिखाई दे या सपने मे ये संख्या आप को दिखाई दे तो यह संख्या आपको यह बता रही है कि आप अपने सहज ज्ञान और अंर्तदृष्टि को पहचाने। यह अपने आप को प्रदर्शित करने का अंक हैं। 
13 अंक स्त्रीलिंग अंक हैं। ये अंक  एक  परिवर्तन का प्रतीक है। ये अंक आप को बताता है कि आप की जिंदगी में कुछ उतार चढ़ाव आने वाले हैं  जोकि आप के कर्म के प्रभाव से हो रहा है। यह अंक अशुभ नहीं है, जितना की इसे माना जाता है। यह अंक दर्शाता है कि ईश्वरीय स्त्री की ऊर्जा आपके साथ हैं और आप की सहायता कर रही है। बस आप अपना हर कदम बिना किसी डर के सकारात्मक सोच के साथ रखे। ईश्वर का छुपा हुआ आशीर्वाद आप को प्राप्त होगा। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी ये शुभ संदेश दे रहा है। आत्मा परमात्मा के मिलन मे आप के लिए एक नया मार्ग  तैयार हो रहा है। अगर आप किसी प्रकार से भ्रमित हो रहे हैं तो आप अपने गुरु से सहायता तथा मार्गदर्शन प्राप्त करे।


चित्र 
गूगल साभार  

1 टिप्पणी:

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails