मंगलवार, 9 फरवरी 2010

108 की संख्या





108 की संख्या का ऎसा क्या रहस्य है कि ये संख्या पवित्र और शुद्ध मानी जाती है। मंत्र जाप मे भी 108 की संख्या का मह्त्व है क्योकि 108 दानो की माला चाहे वो रुद्राक्ष हो या तुलसी की माला हो ,सर्व सिद्धिदायक मानी गयी है। 108 की संख्या का हमारे मंत्र जाप से क्या संबध है ? इस गूढ रहस्य का भेदन कर जो परिणाम सामने आता है।उसके लिए हमे अपने प्राचीन ऋषियो के चिन्तन और अगाध ज्ञान पर श्रद्धा से नतमस्तक होना पडता है। मोक्ष प्राप्त करना मानव जीवन का अन्तिम लक्ष्य है और इसे प्राप्त करने के लिए योगी जन शरीर के अन्दर स्थित सात चक्रो के भेदन करते है। इसे कुण्डली जागरण कहते है। मूलाधार चक्र पहला चक्र है और सहस्त्रधार चक्र सातवां आखिरी चक्र है|
अंक ज्योतिष के आधार पर 1 का अंक सूर्य का है। जो कि मूलाधार चक्र से संबन्धित है। एक अंक जो ब्रह्म का बोधक है,जब वह अद्वैत रुप से रहता है।
अंक 0 शब्द के मूल आकाश को शून्य कहते है और अंक के मूल को भी शून्य ,शून्य से ही शब्द और अंक की उत्पति होती है।यह पूर्णता का प्रतीक है।
अंक 8 जो शनि का है । जो सहस्त्रधार चक्र से सबंन्धित है।जिसका स्थान सिर के ऊपर होता है।यह सातवां आखिरी चक्र है। जो माया का प्रतीक है।जिस प्रकार से आठ का पहाडे को गुणा करने पर गुणनफल जोडने पर योग घटता-बढता रहता है।यानि ---
8x1=8
8x2=16=1+6=7
8x3=24=2+4=6
8x4=32=3+2=5
8x5=40=4+0=4
8x6=48=4+8=12=1+2=3
8x7=56=5+6=11=1+1=2
8x8=64=6+4=10=1+0=1
8x9=72=7+2=9
8x10=80=8+0=8

इसी प्रकार माया का भी यही हाल है जो निरंतर घटती बढती रहती है ,लेकिन जब ब्रह्म रुपी एक अंक और पूर्णता रुपी शून्य अंक आता है तो माया तितर-बितर हो जाती है। इसीलिए 108 की संख्या सर्वसिद्धि दायक मानी जाती है। इस संख्या का जितना महत्व है, उतना ही इस संख्या मे छुपा रहस्य भी महत्वपूर्ण है।


14 टिप्पणियाँ:

  1. बहुत अच्छी जानकारी.....और पूर्णता को जानने में सहायक

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. बहुत बढ़िया पोस्ट! बहुत ही महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई आपके पोस्ट के दौरान! धन्यवाद!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई
    ज्ञानवर्धक पोस्ट के लिए धन्यवाद

    शुभ कामनाएं

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. वाह जी एक सौ आठ की इस संख्या पर इतना सुंदर विवरण तो आज ही पढा है ..आभार
    अजय कुमार झा

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. काफी रोचक और उपयोगी जानकारी...आभार.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. gyanbaradhak jaankari di hai. holi ki shubhkamnayen.
    pawan nishant
    yameradarrlautega.blogspot.com
    www.familypandit.com

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. आपको और आपके परिवार को होली पर्व की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनायें!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. बहुत महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी-----।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. आप सभी का बहुत बहुत आभार ।धर्म संबधी सभी जानकारी हमारे शास्त्रो,वेदो,ग्रन्थो इत्यादि मे है ।मेरा तो बस इक छोटा सा प्रयास है कि मैं इन तथ्यो को आप सभी के साथ बांट सकूं ।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. waah....bahut sahi jankari di hai

    BLOG PAR AANE KE LIYE DHANYAWAAD
    AGE BHI HOSLA BADATE RAHE

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. बेनामीJun 9, 2010 07:00 AM

    bahut hi achi jankari di hai apne mujhe 108 ank ke bare me aaj pata chala hai thank you very much

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

Related Posts with Thumbnails